सत्यपुर नगरी
सांचौर नगरी जाना , देखा और समझा भी हर जगह को और घूमा सारा संसार है , मिलकर रहते है लोग सत्यपुर नगरी के और यहाँ सबका प्रेम अपार है ! देखी दुनिया पर ना दिखा बेहतर कुछ हमारे सत्यपुर सा , मन महकता यहाँ के लोगों का खुशबू भरे फूल सा ! पाकिस्तान पड़ोसी है और गुजरात हमारा सहायक है , हमें गर्व है सांचौर नगरी पर की हम इसके जन नायक है ! इस भूमि पर जन्म मिला हमको इस बात का अभिमान है , रहे साथ हर धर्म के लोग ये ही मिलन भाव हमारी शान है ! ये भूमि है पाँच नदियो का संगम जो राजस्थान का पंजाब कहलाती है , शुभ पावन चरणो का गोलासन धाम जहाँ हनुमान जी की ध्वजा लहराती है ! जहाँ गो माता की सेवा में हर व्यक्ति रहता है तत्पर सुबह-शाम , ऐसी विश्व विख्यात गौशाला है सांचौर में जिसका नाम है पथमेड़ा धाम ! कोई शुभ अवसर पुरा नही पणजी के पेडे़ और मावे बिना हर सांचौर वासी की जूबान यही बात कहती है , जब बात आए नाश्ते की तो सब्जी मण्डी़ की प्रसिद्ध नीरोज की कचोरी हर किसी की पहली पसंद रहती है ! यहा की शान में शामिल बाबा रघुनाथपुरी सुप्रसिद्घ पशु मेला आता है , इससे भी बढकर होथीगाँव का मठ महादेव के प्रति श्रधालुओ की...